Posts

Showing posts from October, 2018

मारुति का मुनाफा 10% घटकर 2240 करोड़ रु रहा, 4 साल में पहली बार कमी

 मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड का मुनाफा जुलाई-सितंबर तिमाही में 9.8% घटकर 2,240.40 करोड़ रुपए रह गया। पिछले साल जुलाई-सितंबर में 2,484.30 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ था। पिछले 4 साल में पहली बार मुनाफे में कमी आई है। इससे पहले जनवरी -मार्च 2014 में 35% घटा था। रुपए में गिरावट और कमोडिटी के रेट बढ़ने के वजह से मारुति के मुनाफे पर असर पड़ा। इस साल जुलाई- सितंबर तिमाही के दौरान वाहनों की बिक्री भी 1.5% कम हुई।सालाना आधार पर एक्सपोर्ट 15% घटकर 29,448 यूनिट रह गया। मारुति के रेवन्यू में 3% इजाफा हुआ है। यह 22,433 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल जुलाई-सितंबर में यह 21,768.2 करोड़ रुपए था। सालाना आधार पर एबिट मार्जिन 16.9% से घटकर 15.3% रह गया। मारुति के शेयर में 1% गिरावट बीएसई पर मारुति सुजुकी इंडिया का शेयर 0.65% गिरावट के साथ 6724.70 रुपए पर बंद हुआ। एनएसई पर 0.64% नुकसान के साथ 6,725 रुपए पर क्लोजिंग हुई। सोना 100-100 ग्राम के बिस्किट के रूप में है। बताया जा रहा है कि यह सोना गल्फ देश से स्मगलिंग कर भारत लाया गया है। जांच में यह भी सामने आया है कि पुरुष यात्री फर्जी आईडी के ...