Posts

Showing posts from December, 2018

बीजेपी-कांग्रेस के ख़िलाफ़ केसीआर का अभियान मोर्चेबंदी है या खेमेबंदी? : नज़रिया

विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी की शानदार जीत से उत्साहित तेलंगाना के मुख्यमंत्री और टीआरएस सुप्रीमो के चंद्रशेखर राव (केसीआर) अब तीसरे मोर्चे या फ़ेडरल फ्रंट के गठन की कोशिश में जुट गए हैं. उनका कहना है कि बीजेपी की अगुआई वाले एनडीए और कांग्रेस के नेतृत्व वाले धड़े से अलग एक तीसरा मोर्चा होना चाहिए, जिसे आमतौर पर वो फेडरल फ्रंट कहते हैं. अभी तक इस कथित मोर्चे का न तो नाम तय है और न काम! अपने संभावित मोर्चे के कार्यक्रम, लक्ष्य और विचार को लेकर केसीआर ने अब तक कोई ठोस संकेत नहीं दिए हैं. लेकिन ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजेडी अध्यक्ष नवीन पटनायक और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी से उनकी हाल की मुलाकातों को नई मोर्चेबंदी के प्रयासों के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. यह भी पढ़ें | सपा-बसपा 'गठबंधन' को कांग्रेस की कितनी ज़रूरत? उनके प्रयास का सबसे कमजोर पक्ष है कि हिन्दी-भाषी प्रदेशों में अभी तक इस नई मोर्चेबंदी की कोशिश में किसी बड़े नेता या दल का नाम नहीं जुड़ा. लोकसभा चुनाव के अब महज़ चंद महीने रह गए हैं पर भाजपा-एनडीए विर...

पायलट-गहलोत समर्थकों की नारेबाजी, राहुल करेंगे CM पर फैसला

राजस्थान में सरकार बनाने को लेकर कांग्रेस पार्टी में किस्सा कुर्सी का शुरू हो गया है. राजधानी जयपुर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक समाप्त हो चुकी है, जिसमें विधायकों से रायशुमारी की गईं. बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक लाइन प्रस्ताव रखा कि सीएम पर फैसला हाईकमान लेगा, सीपी जोशी ने भी गहलोत के प्रस्ताव का समर्थन किया. इस बीच कांग्रेस मुख्यालय के बाहर भी काफी गहमा गहमी रही. जहां सचिन पायलट और अशोक गहलोत के समर्थक भारी संख्या में जमा हुएं और अपने नेता के समर्थन में नारेबाजी करने लगे. आलाकमान तय करेगा सीएम राज्य में मुख्यमंत्री को लेकर कांग्रेस में सस्पेंस बरकरार है. विधायक दल का नेता चुनने के लिए केंद्रीय नेतृत्व द्वारा भेजे गए पर्यवेक्षकों की निगरानी में बैठक हो रही है. जिसमें कांग्रेस के विधायक अपनी राय रखेंगे और इसकी रिपोर्ट आलाकमान को भेजी जाएगी. कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि सीएम कौन होगा इसका फैसला हाईकमान लेगा. राज्य में युवा मुख्यमंत्री के सवाल पर पायलट ने कहा कि भारत युवाओं का देश है, लेकिन जिन लोगों ने दशकों तक पार्टी की सेवा की उनके अनुभव का लाभ ल...