Posts

Showing posts from November, 2018

दिवाली पर भी घर से दूर रहे तेज प्रताप, परिवार में शांति के लिए कराया यज्ञ

आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव ने पत्नी ऐश्वर्या से तलाक की अर्जी दाखिल करने के बाद दिवाली के मौके पर घर से दूर रहकर विंध्याचल में यज्ञ कराया है। घर पर तेज प्रताप की मां राबड़ी देवी और पत्नी ऐश्वर्या उनका इंतजार करते रहे लेकिन वह घर नहीं पहुंचे। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव अब तक घर नहीं लौटे हैं। पत्नी ऐश्वर्या से तलाक की अर्जी दाखिल करने के बाद वह घर से दूर हैं। दिवाली के मौके पर भी वह घर से दूर रहे और विंध्याचल में यज्ञ कराया। दिवाली के मौके पर घर पर तेज प्रताप की मां राबड़ी देवी और पत्नी ऐश्वर्या के साथ पूरा परिवार उनके इंतजार में रहा। सूत्रों के मुताबिक गुरुवार को तेज ने परिवार में शांति के लिए विंध्याचल में यज्ञ कराया। इससे पहले तेज ने अपने पिता लालू यादव से रांची स्थित रिम्स में मुलाकात की थी । पिता से मुलाकात के बाद तेज घर न जाकर वाराणसी पहुंच गए। इससे पहले तेजप्रताप ने कई दिन वृंदावन में बिताए थे। बता दें कि तेज प्रताप ने दो नवंबर को कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की थी। रांची में रविवार को अपने पिता लालू प्रसाद या...

MP में पहले से मजबूत हो सकती है कांग्रेस लेकिन बीजेपी लगा सकती है लगातार जीत का

सर्वे के मुताबिक कांग्रेस का वोटशेयर 2013 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार 2 प्रतिशत ज्यादा रह सकता है। दूसरी तरफ सत्ताधारी बीजेपी के वोटशेयर में 3 प्रतिशत की कमी देखने को मिल सकती है, लेकिन इसके बाद भी वह कांग्रेस पर 3 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त में रह सकती है। नई दिल्ली मध्य प्रदेश में बीजेपी 122 सीटों पर जीत के साथ लगातार चौथी बार सत्ता में आ सकती है। सीएनएक्स द्वारा टाइम्स नाउ के लिए किए गए सर्वे के मुताबिक 230 सदस्यों वाली विधानसभा में कांग्रेस अपने प्रदर्शन में सुधार करेगी लेकिन 95 सीटों तक ही सिमट सकती है। सर्वे के मुताबिक कांग्रेस का वोटशेयर 2013 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार 2 प्रतिशत ज्यादा रह सकता है। दूसरी तरफ सत्ताधारी बीजेपी के वोटशेयर में 3 प्रतिशत की कमी देखने को मिल सकती है, लेकिन इसके बाद भी वह कांग्रेस पर 3 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त में रह सकती है।  सर्वे में बीएसपी को सिर्फ 3 सीटें जीतने की भविष्यवाणी की गई है जबकि 10 सीटें अन्य के खाते में जा सकती हैं। सर्वे को 25 अक्टूबर से 3 नवंबर के बीच किया गया । करीब एक महीने पहले किए गए इसी सर्वे में बी...