MP में पहले से मजबूत हो सकती है कांग्रेस लेकिन बीजेपी लगा सकती है लगातार जीत का

सर्वे के मुताबिक कांग्रेस का वोटशेयर 2013 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार 2 प्रतिशत ज्यादा रह सकता है। दूसरी तरफ सत्ताधारी बीजेपी के वोटशेयर में 3 प्रतिशत की कमी देखने को मिल सकती है, लेकिन इसके बाद भी वह कांग्रेस पर 3 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त में रह सकती है।

नई दिल्ली
मध्य प्रदेश में बीजेपी 122 सीटों पर जीत के साथ लगातार चौथी बार सत्ता में आ सकती है। सीएनएक्स द्वारा टाइम्स नाउ के लिए किए गए सर्वे के मुताबिक 230 सदस्यों वाली विधानसभा में कांग्रेस अपने प्रदर्शन में सुधार करेगी लेकिन 95 सीटों तक ही सिमट सकती है।

सर्वे के मुताबिक कांग्रेस का वोटशेयर 2013 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार 2 प्रतिशत ज्यादा रह सकता है। दूसरी तरफ सत्ताधारी बीजेपी के वोटशेयर में 3 प्रतिशत की कमी देखने को मिल सकती है, लेकिन इसके बाद भी वह कांग्रेस पर 3 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त में रह सकती है। 

सर्वे में बीएसपी को सिर्फ 3 सीटें जीतने की भविष्यवाणी की गई है जबकि 10 सीटें अन्य के खाते में जा सकती हैं। सर्वे को 25 अक्टूबर से 3 नवंबर के बीच किया गया। करीब एक महीने पहले किए गए इसी सर्वे में बीजेपी को 128 और कांग्रेस को 85 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था। इससे यह इशारा मिलता है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस पिछले एक महीने में मजबूत हुई है और यहां कांटे की लड़ाई होती दिख रही है। यहां 28 नवंबर को चुनाव होने है।

सीएनएक्स-टाइम्स नाउ के पिछले 2 सर्वे के बीच कांग्रेस जिस तरह से मजबूत होती दिख रही है, उस हिसाब से पार्टी बीजेपी के साथ अंतर को पाटने में सफल हो रही है। कांग्रेस की नजर सत्ता से अपना वनवास खत्म करने पर है। दूसरी तरफ बीजेपी को यकीन है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब चुनाव प्रचार में उतरेंग तो इससे उसे फायदा होगा और आने वाले हफ्तों में कांग्रेस के साथ अंतर और बड़ा होगा। 

बात अगर मुख्यमंत्री पद के लिए पहली पसंद की करें तो शिवराज सिंह चौहान टॉप पर बने हुए हैं। सर्वे में शामिल 40 प्रतिशत से ज्यादा लोगों ने उन्हें अगले सीएम के लिए पहली पसंद बताया है। दूसरे स्थान पर कांग्रेस नेता कमलनाथ (20.3%) हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी करीब इतने ही प्रतिशत लोग (19.7%) अगले सीएम के तौर पर देख रहे हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

दिवाली पर भी घर से दूर रहे तेज प्रताप, परिवार में शांति के लिए कराया यज्ञ

Führende Scientologen gehören zu den aktivsten Immobilienplayern der Stadt

勒索軟件頭號剋星的日常生活: 隱名埋姓、離群索居、疾病纏身