चुनाव 2019: बीजेपी ने कहा, चुनाव नतीजों के दिन सर्जिकल स्ट्राइक पार्ट-2 का इंतज़ार करे तृणमूल

पश्चिम बंगाल में बीजेपी को रैली करने से रोकने पर ख़फ़ा राज्य के बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने राज्य की तृणमूल सरकार पर तीखा वार करते हुए कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव के नतीजे के दिन वो सर्जिकल स्ट्राइक पार्ट-2 का इंतज़ार करे.

दिलीप घोष ने कहा, "टीएमसी ने रोड़ा अटकाने का काम शुरू किया है, लिहाजा हमने यह फ़ैसला किया है कि हम इसकी शिकायत केंद्रीय गृह मंत्रालय और चुनाव आयोग से करेंगे. अगर टीएमसी को लगता है कि वो इस तरह की चुनावी रणनीति से हार से बच जाएगी तो यह उनकी भूल है. तृणमूल सर्जिकल स्ट्राइक पार्ट-2 का इंतजार करे, जो आगामी लोकसभा चुनाव के नतीजे के दिन ही होगा."

टीएमसी एक अपरिपक्व पार्टी की तरह काम कर रही है. ये अपनी ही कब्र खोद रही है क्योंकि बड़ी संख्या में लोग इस उत्सुकता से बाहर ये देखने आ रहे हैं कि टीएमसी हमारी रैली को क्यों रोक रही है."

प्रोटोकॉल के अनुसार बीजेपी नेताओं को पुलिस पायलट कार देने का नियम है. लेकिन पुलिस पायलट कार के देर से पहुंचने के कारण पार्टी के नेता जनसभा में नहीं पहुंच पा रहे हैं.

दिलीप घोष ने ये भी कहा कि स्थानीय प्रशासन ने नैहाटी में उन्हें जनसभा करने की अनुमति नहीं दी और जनसभा का स्थान बदल दिया.

31 जनवरी, 2019

केजरीवाल: हरियाणा में भाजपा को कांग्रेस नहीं हरा सकती

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि हरियाणा में कांग्रेस बीजीपे को नहीं हरा सकती है. जींद विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आने के बाद केजरीवाल ने ये बातें कहीं.

गुरुवार को जींद विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आए जिसमें बीजेपी के कृष्ण मिड्ढा ने जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के उम्मीदवार दिग्विजय चौटाला को 12935 वोटों से हरा दिया.

इसके बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल ने ट्वीट किया, ''जींद उपचुनाव के नतीजों से तो साबित हो गया है कि हरियाणा में भाजपा को कांग्रेस नहीं हरा सकती. नया राजनैतिक विकल्प ही भाजपा को उखाड़ कर फेंक सकता है.''

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर हमला किया है. इस बार उन्होंने नेशनल सैम्पल सर्वे ऑर्गनाइज़ेशन (एनएसएसओ) के बेरोज़गारी के आंकड़े को मुद्दा बनाया है.

एनएसएसओ बेरोज़गारी के आंकड़े जारी करने वाली संस्था है.

सेंट्रल स्टैटिकल ऑर्गनाइज़ेशन (सीएसओ) के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने दो दिन पहले ही इस्तीफ़ा दिया था. उस समय ये बात कही जा रही थी कि सरकार नहीं चाह रही थी कि बेरोज़गारी के आंकड़े को सार्वजनिक किया जाए, जिसके विरोध में अंतरिम अध्यक्ष और एक सदस्य ने इस्तीफ़ा दे दिया था.

लेकिन गुरुवार को मीडिया में एनएसएसओ की रिपोर्ट लीक हो गई. रिपोर्ट के अनुसार भारत में साल 2017-18 में बेरोज़गारी की दर छह फ़ीसद हो गई है पिछले 45 वर्षों में सबसे ज़्यादा है.

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है, ''फ़्यूहरर( जर्मनी के हिटलर के लिए इस्तेमाल होने वाला शब्द) ने हर साल दो करोड़ रोज़गार पैदा करने का वादा किया था. लेकिन पांच साल के बाद रोज़गार पैदा करने के मामले में लीक हुई रिपोर्ट बताती है कि ये तो एक राष्ट्रीय आपदा है. नमो के लिए जाने का समय आ गया है.''

बीजेपी के स्टार कैम्पेनर और पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने गृह राज्य गुजरात के प्रमुख व्यापारिक शहर सूरत में एक जनसभा को संबोधित किया है.

उन्होंने कहा, "लोग मुझसे पूछते हैं कि नोटबंदी से क्या फ़ायदा हुआ, उन्हें इसका जवाब युवाओं से मांगना चाहिए, सरकार के फ़ैसले से ज़मीन-जायदाद में लगा काला धन निकल आया, कीमतें गिरीं. अब नोटबंदी और रियल स्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) जैसे कदमों की वजह से युवा अपना मकान ख़रीदने का सपना पूरा कर सकते हैं."

Comments

Popular posts from this blog

Unerwarteter Ärger mit dem Eigenheim

Führende Scientologen gehören zu den aktivsten Immobilienplayern der Stadt

فيروس كورونا: سيدة تروي معاناة أسرتها المريضة بالفيروس في مدينة ووهان الصينية